ग़ाज़ीपुर

पोस्ट आफिस के बगल में रखा 100 केवीए का जला ट्रांसफार्मर,उपभोक्ताओं मे आक्रोश

पोस्ट आफिस के बगल में रखा 100 केवीए का जला ट्रांसफार्मर,उपभोक्ताओं मे आक्रोश

गाजीपुर।मरदह।स्थानीय पोस्ट आफिस के बगल में रखा 100 केवीए का जला ट्रांसफार्मर,उपभोक्ताओं मे आक्रोश।उक्त ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 9 व 10 के 50 घरों की एक हजार की आबादी हेतु मरदह-महाहर धाम सड़क के किनारे लगा टांसफार्मर वृहस्पतिवार की देर शाम को ओवरलोड व विभागीय देख रेख के अभाव में जल उठा।जिससे 24 घंटो से पूरा बस्ती अंधेरा में डूबा हुआ,हजारों लोग उमस भरी गर्मी में बेचैन है वहीं दूसरी ओर नौनिहाल बच्चे गर्मी से परेशान दिखे।मुहल्ले की शैल सिंह,सविता सिंह,गुड़िया देवी,हरिहर शर्मा,राजेश सिंह,हरेंद्रनाथ सिंह,कन्हैया गोड़, रमेशचंद्र जायसवाल आदि ने बताया कि 100 केवीए के ट्रांसफ़ार्मर जलने से बस्ती का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो उठा है।पंखा,कूलर,‌फ्रिज,‌टीवी,मोबाइल सभी बन्द है।अंधेरे में बच्चो की पढ़ाई बाधित‌ हो गई।पेयजल के संकट से ग्रामीण जूझ रहे है।आगे बताया कि इस टांसफार्मर पर आवश्यकता से अधिक ओवरलोड होने के कारण प्रतिदिन विभिन्न‌ प्रकार के समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।उसके बाद भी विभाग इसके प्रति संवेदनहीन बना हुआ है।अगर जल्द से जल्द सभी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।इस संबंध में बिजली निगम के जेई इस्तियाक अली ने बताया कि जल्द ही समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button