पूर्वांचल

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सभापति का हुआ सम्मान

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सभापति का हुआ सम्मान

मऊ।स्वास्थ्य के क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के माध्यम से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद में एक नए आयाम स्थापित करेगी।सदस्यों द्वारा मुझे प्राप्त भरपूर प्यार व समर्थन मुझे इसके लिए प्रेरित करता रहेगा कि संगठन को कार्यों के दम पर सर्वोच्च पायदान पर पहुंचना ही परम कर्तव्य है।उपरोक्त बातें इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के नवनिर्वाचित सभापति व नगर के प्रतिष्ठित डीएवी इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर देव भास्कर तिवारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा।प्रोफेसर देव भास्कर तिवारी को सर्वसम्मति से गत दिनों इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का सभापति चुना गया। इसके बाद गुरुवार की शाम रोटरी क्लब प्राइड अध्यक्ष आशीष अग्रवाल व सचिव विजय बहादुर पाल के नेतृत्व में नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज में श्री तिवारी का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन आलोक खंडेलवाल,राकेश गर्ग व अनूप खंडेलवाल का जन्मदिवस भी मनाया गया।इस अवसर पर गिरधर अग्रवाल, गिरिराज शरण अग्रवाल,आलोक खंडेलवाल,अनूप खंडेलवाल,राकेश गर्ग, रत्नेश सिन्हा,विशाल शर्मा,आशीष टंडन,बृजेश कुमार,डॉक्टर रघुनंदन अग्रवाल,जितेंद्र रखोलिया,कृष्णा खंडेलवाल,अरुण अग्रवाल,श्रीराम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में रेड क्रॉस सोसाइटी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button