शिक्षा

बिना पेपर प्रश्न पत्र के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों की चल रही परीक्षा

ब्लेक बोर्ड के सहारे अध्यापकों द्वारा दिए जा रहे प्रश्न

गाजीपुर।मरदह-जुलाई तक पूर्ण कराये गए पाठ्यक्रम के आधार पर प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानध्यापक द्वारा प्रश्नपत्र तैयार कराते हुए विद्यालय स्तर पर परीक्षा का आयोजन कराया गया‌।सत्रीय परीक्षा के आधार पर अपेक्षित अधिगम स्तर प्राप्त न करने वाले छात्र/छात्राओं का अधिगम स्तर सुधारने के लिए उनके उपर विशेष ध्यान भी दिया गया।शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को प्रथम सत्रीय परीक्षा के क्रम में पड़ताल किया गया तो कम्पोजिट विद्यालय रायपुर बाघपुर में आयोजित प्रथम पाली प्रातः 08:30 बजे से 10:30 बजे तक में कक्षा के 20 छात्रों का मौखिक परीक्षा,कक्षा दो के सात छात्रों का हिन्दी विषय की,कक्षा तीन में 9 छात्र का सामाजिक विषय,कक्षा 4 के 20 छात्र,कक्षा 5 के 19 छात्र,कक्षा 6 के 20 छात्र,कक्षा 7 के 16 छात्र,कक्षा 8 के 19 छात्रों का गणित विषय का परीक्षा सम्पन्न हुआ जो की बिना प्रश्नपत्र के अध्यापकों द्वारा ब्लेक बोर्ड पर सवालों को अंकित करके छात्रों को हल करने के लिए निर्देशित किया गया था।जिसको छात्रों ने बखूबी से हल किया।इसी प्रकार द्वितीय पाली अपराह्न 11:30 बजे से 01:30 बजे तक कक्षा 1 व 2 के बच्चों का मौखिक व 3 से 8 तक छात्रों का कला संगीत परीक्षा सम्पन्न कराई गई।इसी प्रकार पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय मरदह में भी प्रथम पाली में कक्षा 1 के 21 छात्रों का मौखिक,कक्षा दो के 24 छात्रों का हिन्दी,तृतीय के 22 छात्रों का सामाजिक विषय,कक्षा 4 के 23,कक्षा 5 के 20,कक्षा 6 के 70 ,कक्षा 7 के 84,व कक्षा 8 के 56 बच्चों ने गणित विषय की परीक्षा दी।द्वितीय पाली में एक व दो का मौखिक परीक्षा,कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों का कला व संगीत परीक्षा सम्पन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button