कृषि उप महानिदेशक उत्तर प्रदेश का ग्राम वासियों ने माल्यार्पण, बुकें, अंगवस्त्रम् के साथ किया स्वागत
इसके पहले प्रोफेसर प्रमेन्द्र सिंह शेर- ए-कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू कश्मीर में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहे

गाजीपुर।मरदह।अपने पैतृक गांव पहुंचे कृषि उप महानिदेशक उत्तर प्रदेश का ग्राम वासियों ने माल्यार्पण, बुकें, अंगवस्त्रम् के साथ जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया। ब्लाक के घरिहां गांव निवासी प्रोफेसर प्रमेन्द्र सिह को पिछले दिनों उपनिदेशक कृषि शिक्षा एवं तकनीकी स्थानान्तरण उत्तर प्रदेश बनाया गया।जिन्हें उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ में प्रोफेसर प्रमेंद्र सिंह ने उप- महानिदेशक कृषि शिक्षा एवं तकनीकी हस्तनांतरण के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।इसके पहले प्रोफेसर प्रमेन्द्र सिंह शेर- ए-कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू कश्मीर में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहे।कृषि शिक्षा शोध एवं प्रसार में लगभग 20 वर्ष का अनुभव भी है इनके पास।इनके 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं।निजी कार्यक्रम से गांव पहुंचे प्रोफेसर प्रमेन्द्र सिह को अपने बीच पाकर ग्राम वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका नागरिक अभिनंदन किया। ग्राम प्रधान आशा सिंह ने कहा कि यह गांव सहित जिले के गौरव का विषय है पूरा जनपद इनके चयन से गौरवान्वित है।इस मौके पर सुभाष इण्टर कालेज के अजय प्रकाश यादव,सर्वानंद सिहं,प्रवीण कुमार यादव,विनोद कुमार,मनोज कुमार सिंह,अरविन्द कुमार,तेज बहादुर सरोज,घुरा गुप्ता,विपिन गुप्ता,आदि विद्यालय परिवार मौजूद रहे।



