घटना/दुर्घटना

नशे में धुत्त अनियंत्रित बाइक चालक लोहे के डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल

हैदरगंज गांव से कासिमाबाद जाने वाले मार्ग पर हुआ सड़क हादसा

गाजीपुर।मरदह।थाना क्षेत्र के सिपाही का पुरा गांव के सामने नशे में धुत्त अनियंत्रित बाइक चालक लोहे के डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से हुआ घायल। बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ूवान गांव निवासी 26 वर्षीय श्याम कुमार राजभर अपने किसी रिश्तेदार को बाइक से हैदरगंज गांव छोड़ने आया था। वृहस्पतिवार की शाम 5 बजे छोड़कर वापस अपने घर को जा रहा था कि।हैदरगंज – कासीमाबाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सर्विस मार्ग पर स्थित सिपाही का पूरा गांव के सामने तीव्र मोड़ के पास उसकी बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे की डिवाइडर से जोरदार ढंग से टकराते हैं बीच गड्ढे में गिर गई और वह गंभीर रूप घायल हो गया।अगल बगल के लोगों ने आनन-फानन में उसे सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे मऊ जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रही है और हालात चिंताजनक बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button