जय श्री डीह बाबा कब्बड्डी प्रतियोगिता धूमधाम से सम्पन्न
जय श्री डीह बाबा कब्बड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई

गाजीपुर।जखनियां क्षेत्र के जय श्री डीह बाबा कब्बड्डी प्रतियोगिता ग्राम (बहरामपुर)धनेशपुर भव्य तरीके से आयोजन किया गया जहां दूर-दूर से खिलाड़ी अपना प्रदर्शन दिखाने के लिए मौजूद रहे।इस प्रतियोगिता में गाजीपुर,बलिया,गोरखपुर,कुन्दनपुर,दामोदपुर, बहरामपुर,बहलोलपुर,रावपति,आजमगढ़,कोपागंज मऊ समेत अन्य जगह से भी खिलाड़ी आये थे।सेमीफाइनल मैच प्रतियोगिता कुंदनपुर व दामोदरपुर के बीच खेला गया।जिसमें कुन्दनपुर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।इस मौके पर ग्राम प्रधान आशीष राव,पूर्व जिला पंचायत रामवृक्ष यादव,निज़ामुद्दीन सिद्दीकी,रामजी पशु चिकित्सक,गोलू यादव बी.डी.सी,मनीष यादव,अवधेश यादव,जितेंद्र यादव चिकित्सक,हरिंदर यादव समाजसेवी,अनुज यादव,सुशील प्रजापति,दीपक पांडेय,अंकुर कुमार,वरुण कुमार,विवेक तिवारी,प्रिंस पांडेय,आशुतोष पांडेय,अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे।



