नरवर व महाहर धाम की पुनरावृत्ति होते-होते बची,आधा दर्जन झुलसे विद्युत करेंट से
घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में मचा हड़कंप

गाजीपुर।मरदह थाना क्षेत्र दानी का पुरा छोटका मरदह गांव में बुधवार की सुबह 9 बजे विद्युत करेंट की जद् में आने से गंभीर रूप से आधा दर्जन ग्रामीण झुलसे,आनन-फानन में ग्रामीणों ने सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया।जहां इलाज चल रहा है। यादव बस्ती निवासी राजमंगल यादव 27 वर्ष,विनोद यादव 48,बेचू यादव 33 व योगेश यादव 22 वर्ष,हरिकेश यादव 50 वर्ष,रामलखन यादव 45 वर्ष मुहल्ले से गुजरी एलटी लाइन के भ्रष्ट केबिल को दुरुस्त कर रहे थे कि इसी दौरान न्यूटन बिजली रिर्टन प्रवाह हो गई जिससे सभी को झुलस गए।मामूली रूप झुलसे रामलखन यादव ने तत्परता और हिम्मत दिखाते हुए पांचों लोगों को बिजली के तार छुड़ाया और सभी को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उपचार उपरांत देर शाम को घर के लिए छोड़ दिया।हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया क्योंकि की कुछ दिन पहले ही महाहर धाम व नरवर गांव विद्युत हादसे से उबरे थे की फिर से भवायता देख व सुन लोगों के रोगंटे खड़े हो उठे, सैकड़ों की संख्या में लोगों सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर हाल जानने की कोशिश में जुटे रहे।लेकिन इस हादसे के बाद भी कोई बिजली निगम का कर्मचारी सूध लेने की कोशिश नहीं किया।इस संबंध में विभाग के जेई इस्तियाक अली ने बताया कि
उस बिजली आपूर्ति बंद थी और हमें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है मौके पर जाकर देखूंगा।



