गाजीपुर प्रतिभा खोज संगठन का रजिस्ट्रेशन भारत सरकार द्वारा गठित नीति आयोग में किया गया
गाजीपुर प्रतिभा खोज संगठन का रजिस्ट्रेशन भारत सरकार द्वारा गठित नीति आयोग में किया गया

गाजीपुर।प्रतिभा खोज संगठन का रजिस्ट्रेशन भारत सरकार द्वारा गठित नीति आयोग में किया गया।जिससे संगठन का कोई भी काम सरकार के देखरेख में किया जाए संगठन भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार कर सके तथा प्रत्येक जनमानस तक पहुंचने का काम करें और उन लोगों तक सभी योजना संगठन द्वारा बनाए गए योजना से सम्मिलित करके हर एक विद्यार्थी,गरीब वर्ग,पिछड़ा वर्ग,मजदूर वर्ग,बेरोजगार तक पहुंचाया जा सके जिससे लोगों को अधिक से अधिक जानकारियां प्राप्त व लाभ प्राप्त कर सके।संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद भूषण ने बताया कि गाजीपुर में हर घर शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए संगठन हर तरह से संभव प्रयासरत हैं जो की आने वाले शिक्षक दिवस सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर एक अभियान जारी किया जाएगा जिस अभियान का नाम है’सप्रेम भेट शिक्षक के साथ’ गाजीपुर ,बलिया,मऊ तथा अन्य करीबी जिलों के शिक्षक से मिलकर शिक्षा को जमीनी स्तर पर हर विद्यार्थी एवं अभिभावक गण को जागरूक किया जाएगा।गाजीपुर प्रतिभा खोज संगठन के अन्य सभी योजनाओं के बारे में हर नागरिक को जानकारी दी जाएगी।



