ग़ाज़ीपुर

शिक्षकों को गणित और भाषा शिक्षण प्रिंट के बारे में बताया गया

शिक्षकों को गणित और भाषा शिक्षण प्रिंट के बारे में बताया गया

गाजीपुर।मरदह‌ ब्लाक संसाधन केंद्र में एफएलएम प्र​शिक्षण का दूसरा दिन सम्पन्न।शिक्षकों को गणित और भाषा शिक्षण प्रिंट समृद्ध सामग्री और मोबाइल एप के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।शिक्षकों को प्रभावी ढंग से पढाने और आवश्यक कौशल ज्ञान प्रदान करने के लिए जागरूक किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने भारतीय भाषाओं जैसे मातृभाषा या स्थानीय भाषा को कक्षा 5 तक पढ़ाई का माध्यम बनाने पर विशेष बल दिया।साथ ही यह सुझाव भी दिया कि स्थानीय भाषा को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएं।प्रशिक्षक संर्दभदाता एआरपी कर्णसागर चतुर्वेदी,अखिलेश कुमार सिंह,प्रभास कुमार ने दोनों समूहों में विभिन्न सत्रों का संचालन करते हुए प्रशिक्षण दिया। दूसरे दिन प्रिंट रिच सामग्री का उपयोग,उत्साहवर्धक गतिविधि, गणित अवधारणा,जोड़ व घटाव सरलता से सीखने की विधि के बारे में विस्तार से बताया गया।प्रशिक्षण के बारे में जानकारी लेते हुए रोचक गतिविधि के साथ बच्चों को पढ़ाने के सरल विधि बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button