दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने प्रदीप जायसवाल
दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने प्रदीप जायसवाल

मऊ।पिपरीडीह दुर्गा पुजा समिति के अध्यक्ष बने प्रदीप जायसवाल।
परदहां ब्लाक क्षेत्र के पिपरीडीह बाजार में अखिल भारतीय उद्योग ब्यापार मंडल की बैठक छोटेलाल गुप्ता के अध्यक्षता में हुई।
बैठक में आगामी नवरात्र, दुर्गा पुजा, दशहरा मेला शांति पूर्ण समपन्न कराने को लेकर ब्यापारियों तथा आमजन के साथ बैठक की गई। बैठक में सर्व सम्मति से प्रदीप जायसवाल को दुर्गा पुजा समिति का अध्यक्ष, छोटेलाल गुप्ता को संयोजक, मनोज गुप्ता को उपाध्यक्ष, प्राजल बर्नवाल को महामंत्री तथा विशाल मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मानिक चंद शर्मा, सुनील सिंह, मनीष सिंह,अरुण पाण्डेय, पंकज सिंह, जितेन्द्र यादव, अच्छेलाल यादव, विश्वनाथ सिंह,अमित सिंह,आनन्द सिंह, स्वतंत्र सिंह, गुड्डु देवंशी, राजेश वर्मा संजय सिंह, दीपू गुप्ता, विपिन पाण्डेय, बालचंद गुप्ता, डॉ. हीरा प्रजापति,दिनेश विश्वकर्मा . राज किशोर पांडेय आदि संरक्षण सहयोगी बनाये गए।



