ग़ाज़ीपुर

अवैध रूप से संचालित विद्यालय को बीईओ मरदह ने बंद कराया ताला

अवैध रूप से सरस्वती ज्ञान मंदिर के नाम कक्षा 1 से 5 प्राथमिक विद्यालय संचालित पाया गया

गाजीपुर।शिक्षा क्षेत्र मरदह के सिगेंरा गांव में वर्षों से अवैध रूप से चल रहे बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालय को वृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी औचक निरीक्षण में किया सील।क्षेत्र भम्रण के दौरान सीईओ को सूचना मिली थी की सिगेंरा गांव में बिना मान्यता का अवैध विद्यालय वर्षों से अवैध रूप से संचालित हो रहे जिस उपरांत मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया तो पाया की गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में अवैध रूप से सरस्वती ज्ञान मंदिर के नाम कक्षा 1 से 5 प्राथमिक विद्यालय संचालित पाया गया,पूर्ण रूप से अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।जिसके संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल नोटिस देते हुए अध्यनरत छात्र छात्राओं को विद्यालय से बाहर निकालकर छुट्टी करा दी गई,विद्यालय को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।इस कारवाई को लेकर पूरे में हड़कंप मच गयी।इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने बताया की बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय को तत्काल प्रभाव से बंद कराकर विधिक कार्यवाही की जा रही।आगे भी ऐसी कारवाई होती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button