अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने डीसीएम पर लदे पशुओं को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग पर महेगवां गांव के सामने
गाजीपुर।मरदह।थाना क्षेत्र के महेगंवा गांव के सामने से गोरखपुर – वाराणसी हाई-वे फोरलेन मार्ग पर बुधवार की शाम डीसीएम गाड़ी में लदे छोटे बड़े एक दर्जन पशु को अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में वाहन सहित पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कराया गया।जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि वह निजी कार्य से मुस्तफाबाद गांव से होकर लगभग पांच बजे ज़िला मुख्यालय की तरफ बाइक से जा रहे थे कि तभी मरदह बस स्टैंड से तेज रफ्तार डीसीएम वाहन पशु लेकर गाजीपुर की तरफ जा रहा जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो और रफ्तार बढ़ा दिया जिसके बाद चार पहिया वाहन के सहयोग से हाई-वे के महेगवां गांव के पास रोक कर पूछताछ किया गया तो संतोषजनक जबाब नहीं देने पर तुरंत स्थानीय पुलिस व पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा को सूचित करते हुए वाहन,चालक,पशुओं सहित पुलिस को सुपुर्द कराया गया।आगे बताया कि वाहन चालक जबलपुर मध्यप्रदेश जाने की बात कह रहा था यह गौ तस्करी के मामले की शंका पर वाहन को रोका गया जो लम्बे समय से सूचना मिल रही है।इस संबंध थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है आगे विधिक कार्यवाही की जाएगी।



