हर घर जल नल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी बेलसड़ी गांव में
जल जीवन मिशन योजना फिसड्डी साबित हो रही बेलसड़ी गांव में

गाजीपुर।मरदह विकासखंड के बेलसड़ी गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव में बिछाई गई पाइप लाइन से पक्की सड़क ध्वस्त होने के कारण ग्रामीणों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना।हर घर जल नल की व्यवस्था के नाम पर कार्यदाई संस्था ने पीच सड़क,इण्टरलाकिंग,खड्डजा,आरसीसी,व सीसी सड़क की खुदाई करके पाइप लाइन एक वर्ष पूर्व बिछा दी गई परन्तु आज तक उस सड़क का मरम्मत नहीं किया गया।जिससे छात्र छात्राओं सहित वाहनों के आगमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत की मांग करते हुए कार्यदाई संस्था पर कारवाई की मांग जनहित में ग्रामीण मांग कर रहे हैं।गांव निवासी समाजसेवी बलवंत सिंह ने कहां संबंधित ठेकेदार से दर्जनों बार शिकायत किया गया परन्तु वह सूध नहीं लिया जल्द ही जिलाधिकारी महोदय से मिलकर स्थिति से अवगत कराया जाएगा।साथ ही साथ गांव के बहुत से ऐसे लोग जो कमजोर है उनके दरवाजे पर आज ता पाइप लाइन नहीं पहुंची उसके बाद भी कार्य को कागज में पूर्ण कर लिया गया है जो बहुत ही गंभीर विषय है।इसकी भी जांच कराई जाएगी।



