अंतर्राष्ट्रीय

‌कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी व परिसंघों के पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक सम्पन्न

‌शासन के निर्देशक क्रम में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कर्मचारी संगठन की बैठक हुई

गाजीपुर।शासन के निर्देशक क्रम में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी व परिसंघों के पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक हेतु निर्देश दिया गया है,जिसके क्रम मे जिला विकास अधिकारी गाजीपुर के पत्रांक,1679 दिनांक 20.8.2025 के अनुपालन में विकास भवन के सभा कक्ष में बैठक निर्धारित किया गया था,जो समपन्न हुआ,बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गाजीपुर के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा परिषद से संबद्ध संगठनोके लंबित मांगों को उठाया गया,जिसमें सर्वप्रथम मुख्य चिकित्सा आधिकारिक गाजीपुर द्वारा नियम विरुद्ध तरीकों से स्टाफ नर्सो का स्थानांतरण वआउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों का चार-पांच महीना से मानदेय न मिलाना,नियमित अकाउंटेंट कर्मचारियों का कार्य विभाजन न करना,जबकि शासन द्वारा कार्य विभाजन हेतु स्पष्ट निर्देश है की 3 वर्ष के अंदर कार्य विभाजन किया जाय, सहित अन्य मांगों को रखा गया जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर द्वारा महिला सफाई कर्मचारियों का नियम विरुद्ध स्थानांतरण किया जाना व कुछ महिला सफाई कर्मचारियों का स्थानांतरण संशोधन किया जाना, संदेहआस्पद है,वरिष्ठ सहायक शमशेर बहादुर सिंह को मानसिक रूप से परेशान किया जाना सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ, बेसिक शिक्षा परिषद के कर्मियों का पदोन्नति व ए0सी0पी0जैसे मांग को भी रखा गया बैठक की अध्यक्षता कर रहे ,मुख्य विकास अधिकारी के प्रतिनिधि प्रभारी जिला विकास अधिकारी व परियोजना निदेशक दीनदयाल जी द्वारा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों को अस्वस्थ किया गया,कि जनपद स्तर पर लंबित समस्याओं को निस्तारित करने हेतु संबंधित विभाग अध्यक्ष को निर्देशित कर निस्तारित कराया जाएगा । प्रभारी अधिकारी द्वारा बैठक में जो कार्यालय अध्यक्ष भाग नहीं लिए थे उनके अनुपस्थित बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया गया।उक्त बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश उपाध्याय मुख्य,चिकित्सा अधिकारी के प्रतिनिधि संजय सिंह,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,अरविंद कुमार शाही,ओंकार नाथ पांडेय,आलोक केदार सोनकर श्रवण कुमार प्रेम सिंह बाबुआ उपाध्याय,मांधाता सिंह,अभय सिंह,रोशन लाल,अमित कुमार,राकेश पांडेय,इम्तियाज अहमद,वह अन्य लोग मौजूद रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बैठक में भाग लेने वाले अधिकारी व संगठन पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button