पूर्वांचल

प्याज़ उत्पादन तकनीक पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय,अयोध्या के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र,सोहाँव पर

बलिया।आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय,अयोध्या के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र,सोहाँव बलिया पर प्याज़ उत्पादन तकनीक पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ।कृषि विज्ञान केन्द्र बलिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ॰संजीत कुमार ने किसानों का स्वागत करते हुए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया उन्होंने कहा किसान भाई प्याज़ की खेती करने से पूर्व कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखें जिससे प्याज़ की फ़सल का उचित रख रखाव करके उससे अधिक आय प्राप्त कर सके।उन्होंने कहा कि किसान भाई इस समय प्याज़ की रोपाई कर दिए होंगे व इस समय ध्यान रहे कि बरसात के दौरान फालतू पानी को खेत से बाहर निकाल दें जिससे फ़सल को पाने की अधिकता से होने वाले नुक़सान से बचाया जा सके।डॉ॰ संजीत कुमार ने कहा कि किसान भाई अपने घर के आस पास या खेत पर भी कम लागत वाला भंडार कक्ष बना लें जिससे उसका उचित भण्डारण किया जा सके आम तौर पर यह देखा गया है कि प्याज़ की खुदाई के बाद बाज़ार में भाव गिर जाता है जिससे किसानों को उचित दाम नहीं मिल पाता और उनको काफ़ी नुक़सान होता है,उन्होंने कहा ये किसान भाई बॉस के डण्डों की सहायता से कम लागत वाला प्याज़ का भंडारण कक्ष बना सकते हैं।केन्द्र के प्रजनन वैज्ञानिक डॉ.मनोज कुमार ने प्याज़ की नर्सरी तैयार करना,उसकी रोपाई करना,प्याज़ की फ़सल में सिंचाई प्रबंधन करना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। केंद्र के कीट/ सूत्रकृमि वैज्ञानिक डॉ अभिषेक यादव ने प्याज़ मे लगने वाले कीटों तथा रोगों के बारे में जानकारी दी तथा ख़रीफ़ की फ़सल में सम सामायिक जानकारी देते हुए धान की फ़सल में लगने वाले कीटों एवं रोगों की जानकारी प्रदान की ।
इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लगभग 25 किसान एवं केंद्र के फ़ार्म मैनेजर डॉ॰सतीश कुमार यादव,राकेश कुमार सिंह राम तोल एवं सुशीला आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button