विद्युत करेंट लगने से मृदुभाषी सहायक लेखाकार सबीहुल हसन की मौत
बेसिक शिक्षा विभाग में गहरी शोक की लहर

गाजीपुर।मरदह ब्लाक संसाधन केंद्र पर तीन वर्षों से तैनात रहे संविदा सहायक लेखाकार सबीहुल हसन 57 वर्ष का विद्युत करेंट लगने से हुई मौत।शहर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गांव अपने आवास में शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे मृतक समरसेबल से पानी चालू करने के लिए जैसे बोर्ड में प्लक लगाने पहुंचे की उसी दौरान वह विद्युत करेंट की जद् में आकर गंभीर रूप से झुलस गए आनन-फानन में अगल-बगल के लोगों ने जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर फैलते ही परिजनों में जहां मातम फैल गया वही बेसिक शिक्षा विभाग जिला मुख्यालय से लेकर मरदह शिक्षा क्षेत्र तक शोक की लहर दौड़ पड़ी।सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मृतक के आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट किए।खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मृतक सबीहुल हसन काफी मृदुभाषी स्वभाव के इंसान रहे उनके आक्समिक निधन से पूरा शिक्षा विभाग मर्माहत है उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।शोक व्यक्त करने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष आनंद प्रकाश यादव,जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय,विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव,महिला शिक्षक संघ अध्यक्ष संध्या सिंह,रामलक्षन यादव,जगदीश,उपेन्द्र कुमार,विनय उपाध्याय सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।



