भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए विपक्ष को डराने धमकाने का कार्य कर रही है
उत्तर प्रदेश भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लॉक कमेटी की बैठक मरदह बाजार कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लॉक कमेटी की बैठक मरदह बाजार कैम्प कार्यालय पर रविवार को सम्पन्न हुई। संगठन की मजबूती पर बल देते हुए जिला सचिव जनार्दन राम ने कहा कि देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति ठीक नहीं है,लोकसभा के अंदर पूरा विपक्ष लगभग 300 सांसद सदन के अंदर और बाहर वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ आवाज बुलंद कर रहे हैं इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं द्वारा साबित करते हुए चाहे हरियाणा महाराष्ट्र एवं होने वाले बिहार राज्य के चुनाव में 65 लाख मतदाताओं का नाम काटा जाने के विरोध में पूरा बिहार आंदोलित है उसके बाद भी भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए विपक्ष को डराने धमकाने के लिए संसद में ऐसा कानून लाई है की कोई भी मुख्यमंत्री या मंत्री 30 दिन तक जेल में रहेगा तो वह पद पर नहीं रहेगा ताकि उपराष्ट्रपति के चुनाव में चंद्रबाबू नायडू हो या नीतीश कुमार इसी तरह का रिस्क लेने के लिए तैयार ना हो आने-वाले समय में वामपंथी लाल झंडे के एक-एक कार्यकर्ताओं की ड्यूटी बनती है की आम जनता को लामबंद करते हुए भाजपा की नीति का जमकर विरोध करेंगे।ब्लॉक मंत्री रामलाल ने विस्तार से ब्लॉक की गतिविधि पर रिपोर्ट पेश रते हुए कहा कि 1 सितंबर को राज्यव्यापी आवाहन पर वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी तथा उसी दिन किसान सभा द्वारा मांग दिवस मनाया जाएगा।25 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी रहे स्व.सरजू पांडेय की पुण्यतिथि में ब्लॉक कमेटी के सभी साथी भाग लेंगे।रानीपुर एवं पलिया ब्रांच के साथ किसान सभा की संयुक्त बैठक 13 सितंबर को कहोतरी चट्टी पर होगी,भाकपा पार्टी द्वारा दो जनसभा की गयी जो 15 सितंबर को मरदह एवं 21 सितंबर को रानीपुर तथा 24 सितंबर को पूर्व विधायक स्व.जयराम सिंह की पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास खजूरगांव में मनाई जाएगी।अंत में पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं दो बार सांसद रहे आंध्र प्रदेश के निवासी सुधाकर रेड्डी के पुत्र बबलू के आक्समिक निधन पर 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।इस मौके को विक्रम यादव,राधेश्याम यादव,चतुरी बिन्द,भोला राम,अंगद यादव,मुरली प्रजापति,विरेन्द्र राम,पारस राम आदि मौजूद रहे।



