ग़ाज़ीपुर

बिजली निगम के मनमाने रवैए से नोनरा गांव के उपभोक्ताओं को परेशानी

लगातार अवैध कनेक्शन वालों ने विभाग के नाक में दम कर रखा है

गाजीपुर।मरदह समीपवर्ती गांव नोनरा के राजपूत बस्ती में लगा 63 केविए के ट्रांसफार्मर से भी नहीं मिल पा रहा है दो दर्जन घरों को समुचित बिजली का लाभ। इससे वार्ड 1,2,3,4 व 5 के लोगों को बिजली आपूर्ति होती लेकिन विभाग द्वारा अवैध कनेक्शन देने के कारण हर-30 मिनट पर सप्लाई ट्रीप कर दें रही है।साथ ही टेक्निकल फाल्ट भी उत्पन्न हो जा रहें हैं।इसके पूर्व में क्षमता वृद्धि किया गया था।लेकिन महीने‌ भर बाद भी ओवरलोड की वजह से प्रतिदिन लो बोल्टेज-हाई बोल्टेज, टेक्निकल फाल्ट,तार टूटकर गिर जाने के कारण मात्र तीन से चार घंटे बिजली गांव के लोगों को नसीब हो रही है।विभाग व क्षेत्रीय लाइनमैन की मिलीभगत से इस ट्रांसफार्मर से दर्जनों अवैध रूप से भारी लोड के कनेक्शन दिए गये जो घोर अनियमितता है।दर्जनों बार शिकायत करने के बाद भी विभाग उदासिन बना हुआ है।-संदीप प्रताप सिंह पिन्टू समाजसेवी नोनरा गांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button