परिवहन मंत्री के स्वागत में पूर्व चेयरमैन अरूण सिंह उतरी पूरी टीम
स्वागत अभिनंदन से अभिभूत हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री एवं उत्तर प्रदेश जल विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त चेयरमैन दयाशंकर सिंह का आगमन रविवार को जिले में हुआ।आगमन पर पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक अरुण कुमार सिंह नेताजी के नेतृत्व में समर्थकों ने लंका बस स्टैंड स्थित आर.के.बीके पेट्रोल पंप के पास सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर माल्यार्पण व बुकें भेंट कर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से मंत्री जी को गदगद कर दिया।साथ ही बुकें एवं अंगवस्त्रम़ देकर सम्मानित भी किया।मंत्री जी के साथ नेता अरुण कुमार सिंह ने नन्द रेजेंसी में ज्वेलरी शॉप तथा शहनाई मैरिज हॉल में विपिन राय रेवतीपुर द्वारा आयोजित 1942 के क्रांतिकारी शहीदों की श्रद्धांजलि समारोह में भी सम्मिलित हुआ गया।मंत्री जी को लेकर अरुण सिंह अपने गांव नारी पचदेवरा के पास चोचकपुर पीपा पुल की जगह पर पानी का जहाज व जल विकास प्राधिकरण योजना के तहत स्वीकृत करवाने की मांग किया गया।जिस पर मंत्री जी ने तत्काल स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया।स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से दिनेश वर्मा मोहम्मदाबाद,पूर्व प्रदेश मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा ज्ञानेंद्र सिंह,जिला महामंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आसिफ खान,प्रिंस सिंह,मनीष अग्रवाल,उत्तम चौधरी, ज्ञानेंद्र सिंह बबलू,राजन सिंह,दया सिंह,अशोक त्रिपाठी,युवा नेता अविनाश सिंह,शुभम राय,रमेश सिंह,अरविंद बिंद,संजय बिन्द प्रधान,चंदन तिवारी,राजेंद्र गिरी,गिरधारी यादव,शिवप्रसाद सिंह डायरेक्टर डीसीएफ,राजेश सिंह गुड्डू प्रधान,श्याम बिहारी सिंह मास्टर, नितिन सिंह बागी,सोनू सिंह बीडीसी,प्रवीण सिंह,रामजी गिरी,जितेंद्र बिन्द,राकेश कनौजिया,रमेश पटेल,अमरेश यादव प्रधान,आतिफ खान,आदि मौजूद रहे।



