लम्बे समय से चल रहे धर्म परिवर्तन के खेल को बजरंग दल कराया बंद
पुलिस को भनक भी नहीं लगी वर्षों से चल रहा था ये घिनौना कार्य

गाजीपुर।बिरनो थाना क्षेत्र के नसरतपुर गाँव में लम्बे समय से चल रहें धर्म परिवर्तन के खेल का हुआ रविवार को खुलासा।मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर नसरतपुर गाँव निवासी पास्टर नारायन राम पुत्र श्यामलाल के मकान पहुंचे जहां धर्म परिवर्तन के खेल चल रहा था जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी तो पूरे जिले में हड़कंप मच गया मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।जानकारी के अनुसार पास्टर नारायन राम अपने घर पर लम्बे समय से आसपास के गाँवों के गरीब और कम शिक्षित व्यक्तियों, विशेषकर महिलाओं को बुलाकर धर्म विशेष (ईसाई धर्म) का प्रचार-प्रसार करा रहा थि।आरोप है कि पास्टर नारायन राम के साथ संतोष राम पुत्र बंगुर राम निवासी–बोगना,थाना मरदह तथा रामजन्म राम पुत्र पेहफू राम निवासी–डगरा पलहीपुर थाना मरदह भी इस कार्य में संलिप्त हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन लोगों द्वारा हिन्दू धर्म की आलोचना कर,ईसाई धर्म की महिमा को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है।साथ ही कथित रूप से लालच देकर धर्म परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा है।यह भी आरोप है कि प्रार्थना सभाओं के नाम पर हिन्दू धार्मिक मान्यताओं को नीचा दिखाया जा रहा है।बजरंग दल कार्यकर्ताओं में रविराज हिन्दू जिला संयोजक बजरंग दल,अनुराग चौहान अभिनव जायसवाल,विनोद,लक्ष्मण,संदीप बजरंगी,अजय बजरंगी,रामआशीष,तीर्थराज,रामनिवास,कुलदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।इस संबंध में भड़सर पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शुक्ला ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है दो को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।



