ग़ाज़ीपुर
अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनुशासन व एकरूपता हेतु परेड कराया गया
अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनुशासन व एकरूपता हेतु परेड कराया गया

गाजीपुर।पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में परेड की सलामी ली गई।महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनुशासन व एकरूपता हेतु परेड कराया गया तथा ज्वाइंट ट्रेनिंग कोर्स (JTC ) प्रशिक्षण हेतु आए नवचयनित आरक्षीगण को अनुशासन के नियमों हेतु ब्रीफ किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर, डायल 112 कंट्रोल रूम, जी0डी0 कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, UT क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।



