भजन कीर्तन सम्राट अवधेश यादव की हुई दर्दनाक मौत,गम में डूबे शुभचिंतक व परिजन
भजन कीर्तन सम्राट अवधेश यादव की हुई दर्दनाक मौत,गम में डूबे शुभचिंतक व परिजन

गाजीपुर।कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कागदीपुर गांव के सामने कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुकहा गांव निवासी 60 वर्ष बिरहा अवधेश यादव की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह क्षेत्र के पराहु बाबा मंदिर पर आयोजित भंडारे के दौरान में प्रवचन कीर्तन गाकर अपने घर लौट रहे थे।उसी दौरान हादसा हो गया।बताया जाता है कि पराहु बाबा मंदिर पर वह सीधा पिसान लेकर गए थे साधु संतों को भोजन कराने के लिए जैसे कीर्तन खत्म हुआ।घर के लिए चले तो रास्ते में यह हादसा हो गया। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक अवधेश यादव लोकप्रिय बिरहा,भजन,कीर्तन प्रवचन का गायन करते थे।वह स्व.पंडित परशुराम के प्रिय शिष्य थे और आध्यात्मिक बिरहा गायक भी थे। भजन-कीर्तन-गायक के रूप में वह जिले सहित पूर्वांचल में भी चर्चित थे।मृतक क्षेत्र के चर्चित सिद्धपीठ सीतादास आश्रम के भी अनुयाई रहें इस धाम से उनका काफी गहरा जुड़ाव रहा है जिससे इस धाम पर भी शोक की लहर देखने को मिली।उनके छोटे पुत्र अमरनाथ यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



