जल जीवन मिशन योजना सुलेमापुर देवकली गांव में फिसड्डी साबित
हर घर जल नल योजनाओं को लग रहा पलिता

गाजीपुर।मरदह क्षेत्र के सुलेमापुर देवकली गांव में जल निगम की लापरवाही से लगातार एक माह से हो रहा जल की बर्बादी।
जिसके तरफ किसी भी कर्मचारी का ध्यान नहीं जा रहा है।
गांव के विरेन्द्र सिहं ने बताया कि वर्षो बाद भी अभी जल निगम का भवन नहीं बना जिससे कोई स्थाई कर्मचारी की तैनाती नहीं होने से जल जीवन मिशन योजना फिसड्डी साबित हो रही है।महाहर धाम-पृथ्वीपुर गांव मार्ग के किनारे लम्बे रोड़ पानी की बर्बादी हो रही है लेकिन इसके प्रति जिम्मेदार काफी लापरवाह बने हुए हैं।अब गांव के सम्पूर्ण घरों तक जल नल नहीं पहुंचा। सिर्फ 150 घरों तक ही पाइप लाइन बिछाकर पानी सप्लाई दी जाती है।वह भी 24 घंटे में मात्र एक बार ही दोपहर 12 बजे को मिलती हैं, लेकिन एक माह से पाइप फट जाने के कारण नहीं मिल पा रहा है सारा पानी नहर के पानी में बह जा रहा है।शिकायत के लिए कोई जगह नहीं बनी जहां अपनी बात बताई जाएं।



