ग़ाज़ीपुर

सड़क पर धान की रोपाई करके किया विरोध प्रदर्शन

बिरनो ब्लाक के रायपुर गांव में विधायक सांसद के खिलाफ नारेबाजी हुई

बिरनो गाजीपुर।क्षेत्र के रायपुर ग्राम पंचायत में रजवाहा मार्ग से गांव में जाने वाले लोकनिर्माण विभाग द्वारा निर्मित एक किमी लंबी पक्की सड़क पर जलजमाव एवं सड़क टूटने से बने गड्ढों से तंग आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोप कर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारियो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।बताया कि क्षेत्रीय विधायक से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी मौन है।इस जलजमाव वाली सड़क पर आए दिन स्कूल जाने वाले बच्चे व राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है।गांव में आने-जाने का मुख्य मार्ग की लम्बाई एक किमी है।स्थानीय चार-पांच गांवों के लोग इस मार्ग से आवागमन करते है।निर्माण के सात वर्षों बाद भी एक भी बार इस मार्ग की मरम्मत कभी लोकनिर्माण विभाग द्वारा नही किया गया है। कागजो में मरम्मत एवं गड्ढे भरकर धन की बंदरबाट की जा रही है।ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद समस्या समाधान हेतु सँयुक्त हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र खण्ड विकास अधिकारी बिरनो को सौंपा दिया।इस मौके पर शशिकांत यादव,कालीचरण चौहान,सन्तोष चौबे, सन्तोष चौहान,सुभाष चौहान,मनीष राजभर,मनोज राजभर,छविनाथ चौहान,अजित चौहान,दीपक राजभर आदि रहे।जब विभाग के एई सुभाषचंद्र से बातचीत करने की कोशिश की गई तो वह फोन नही उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button