ग़ाज़ीपुर

नरवर गांव के प्रतिनिधिमंडल ने ब्लाक प्रमुख सीता सिंह का जताया आभार

दलिय व जातिगत सीमा से ऊपर उठकर किया गया कार्य अति सराहनीय

गाजीपुर।मरदह थाना क्षेत्र नरवर गांव में‌ पिछले दिनों हुए बिजली हादसे में जान गंवाने निर्धन गरीब मृतक छोटेलाल यादव की विधवा पत्नी रंजू देवी,व तीन पुत्रियों व एक पुत्र के नाम रजिस्ट्री के माध्यम राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में 1000 स्क्वायर फिट अपनी निजी जमीन ब्लाक प्रमुख सीता सिंह स्वेच्छा से दान में दिया था।भूमि की कीमत 10 लाख रुपए बताई गई थी।महीनों बाद उस घटना से उबरे ग्राम वासियों का प्रतिनिधिमंडल अरखपुर गांव पहुंचकर ब्लाक प्रमुख सीता सिंह व उनके पति धर्मेन्द्र कुमार सिंह मंटू को बुकें व अंगवस्त्रम् भेंट कर दलिय सीमा तोड़ गरीब विधवा परिवार की सहायता करने हेतु आभार प्रकट करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित किया।ग्राम प्रधान नरवर अजय खरवार ने कहा कि गांव के पीड़ित परिवार जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर था उसकी मदद करना इंसानियत को मजबूती प्रदान करता है।सीता सिंह एक महिला होने के नाते महिला का दर्द समझी जो काफी सराहनीय है।ऐसे सहयोग करना चाहिए जिससे समाज में जातिगत व दलिय भेदभाव खत्म हो आपसी भाईचारा सद्भाव बना रहे।तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों का भी सम्मान बढ़े।इस मौके पर घनश्याम तिवारी,बृजेश चौबे,राहुल यादव,अवधेश चौबे,पंकज श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव,मनोज चौबे,भरत यादव,सुभाष यादव, शुभम श्रीवास्तव,अंजनी चौबे,संजय राम,अजय राम,शम्भू यादव, अजीत यादव,संतोष यादव,पप्पू सिंह,सौरभ यादव,श्याम बिहारी यादव,राजीव राजभर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button