ग़ाज़ीपुर

गांई व तवक्कलपुर उर्फ डंडापुर गांव में लगा जन चौपाल

ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लेते हुए अपने समस्याओं से अवगत कराया

गाजीपुर।ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया।ब्लाक के गांई गांव में ग्राम चौपाल 44 लोगों की उपस्थिति में 2 मामले आएं जिसका निस्तारण नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक दीनदयाल ने मौके पर करते हुए।मनरेगा के कार्यों,मजदूरी भुगतान को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया,गहरे पानी में डूबने,सर्पदंश,आंधी-तूफान चक्रवात,नाव दुर्घटना से बचाव, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण,आवास व पेंशन को लेकर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।ग्राम पंचायत में खड्डजा,चकरोड,नाली,नाला, शौचालय निर्माण हेतु ग्रामीणों से चर्चा किया।इसी क्रम में तवक्कलपुर उर्फ डंडापुर गांव के चौपाल में 55 लोगों की उपस्थिति में 3 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा जिसका तुरंत निस्तारण ग्राम सचिव सुनील कन्नौजिया ने करते हुए गांव में प्रकाश,पेयजल,जल निकासी, संचारी रोग,टीकाकरण,वृद्धावस्था,विधवा एवं विकलांग पेंशन, आयुष्मान भारत,किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं पर गहन चर्चा किया।इस मौके पर बीडीओ कौस्तुभ मणि पाठक,एडीओ आईएसबी भूपेन्द्र कुमार सिंह,सचिव रमेशचंद्र,ग्राम प्रधान माया यादव,मंजू यादव,लालजी यादव,विरेन्द्र यादव,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button