घटना/दुर्घटना

निराश्रित पशु की लम्बे रोड़ दर्दनाक मौत,दो दिन बाद भी जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर बड़े हादसे का आमंत्रण

गाजीपुर।मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज चट्टी के पास वाराणसी – गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर दो दिन से बीच सड़क पड़े मृत निराश्रित पशु को हटाना किसी ने अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी।प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का इस मार्ग से आवागमन है।विभागीय जिम्मेदार भी दिखे रहे उदासीन।स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर चिंता जताई है।सड़क के बीचों बीच पड़े मृत पशु से वाहन चालक के लिए बड़ा खतरा बना हुआ हैं।दिन और रात के समय यह स्थिति और भी जटिल हो जाती है।अंधेरे में चालकों को मृत पशुओं को देखने में कठिनाई होती है।इससे बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।साथ ही सड़क पर पैदल,दोपहिया वाहन,साइकिल,व बड़े वाहन चालकों सहित छात्र छात्राओं को दुर्गंध और बदबू का सामना भी करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासी सुरज कश्यप,शहंशाह आलम, पेशकर गौड़,राजेश कुमार,अवधेश कुमार,सौरभ,मुन्ना राजभर ने कहा कि विभागीय प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या पर गंभीर नहीं दिख रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button