83 लाख की लागत से बनने वाले सभागार का हुआ शिलान्यास:ब्लाक प्रमुख सीता सिंह
मीटिंग सभागार भवन का भूमि पूजन के साथ शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न

गाजीपुर।मरदह ब्लाक परिसर में क्षेत्र पंचायत मद से 83 लाख की लागत से बनने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों के बैठक करने हेतु मीटिंग सभागार भवन का भूमिपूजन के साथ शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसकी लम्बे अरसे से आवश्यकता थी जिसके निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया।विद्वान ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन किया गया।इस दौरान पांच ईट नींव रखी गई तथा धूप अगरबत्ती के साथ हवन पूजन करते हुए शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।शुभारंभ करते हुए ब्लाक प्रमुख सीता सिंह ने कहा कि इस भवन की दशकों से जरूरत महसूस की जाती रही जिसको सदन की बैठक में सदस्यों की अनुमति से कार्ययोजना बनाकर इसको पूरा करने का कार्य शुरू किया गया।अब सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गण एक छत के नीचे बैठकर अपने कार्यो का क्रियान्वयन आसानी से कर लेंगे। इसके साथ ही साथ मेरे प्रयास व प्रस्ताव पर शासन से राजकीय पशु अस्पताल मरदह का 69 लाख की लागत से नये भवन का निर्माण तथा 18 लाख रुपए की लागत से नये पशु सेवा केन्द्र कलौरा का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।जो विकासखण्ड में विकास कार्य का एक आयाम बन रहा है।इसके साथ ही साथ बहुत जल्द ब्लाक के कर्मचारियों के आवास निर्माण हेतु शासन ने दो करोड़ रूपए आने वाला जिससे कर्मचारियों को काफी सहूलियत मिलेगी।और विकासखण्ड मुख्यालय का नया माडल रूप में आर्दश ब्लाक बनेगा।इस मौके को प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह,चतुर्भुज सिंह,शशीप्रकाश सिहं,अनिरुद्ध सिंह,बीडीओ कौस्तुभ मणि त्रिपाठी,उदयभान चौबे,राजेश सिंह, जैनेन्द्र सिंह,एडीओ भूपेन्द्र कुमार सिंह,प्रभाकर पाण्डेय,रामबचन यादव,अवधेश यादव,प्रवीण पटवा,धनंजय ओझा,चन्द्रभान सिंह,जेई आशीष खरवार,क्रांति देवी,राधेश्याम सिंह यादव,ओमप्रकाश राय,विजय शंकर पाण्डेय,रवि प्रताप सिंह,सौरभ यादव,सुनील सिंह,श्रवण राजभर,नीरज सिंह,विजय श्रीवास्तव,सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।



