ग़ाज़ीपुर

100 केविए के ट्रांसफार्मर से भी नहीं मिल पा रहा है 20 घरों को समुचित बिजली का लाभ

विभागीय उदासीनता हो रही उजागर,उसके बाद भी बना मूकदर्शक

मरदह गाजीपुर।स्थानीय गांव के पोस्ट आफिस के समीप बिजली निगम के द्वारा लगाएं गये 100 केविए के ट्रांसफार्मर से भी नहीं मिल पा रहा है 20 घरों को समुचित बिजली का लाभ।
विभाग द्वारा अवैध कनेक्शन देने के कारण हर-दस मिनट पर सप्लाई ट्रीप कर दें रही है।साथ ही टेक्निकल फाल्ट भी उत्पन्न हो जा रहें हैं।इसके पूर्व 25 केबिए का क्षमता वृद्धि किया गया था। लेकिन महीने बाद भी ओवरलोड की वजह से प्रतिदिन लो बोल्टेज – हाई बोल्टेज, टेक्निकल फाल्ट,तार टूटकर गिर जाने के कारण मात्र तीन से चार घंटे बिजली मुहल्ले के लोगों को नसीब हो रही है।विभाग व क्षेत्रीय लाइनमैन की मिलीभगत से इस ट्रांसफार्मर से दर्जनों अवैध रूप से भारी लोड के कनेक्शन बांटे गए हैं,घोर अनियमितता है।जिससे प्रतिदिन समस्या बनी रहती है।घरों के बिजली उपकरण प्रायःशो पीस बनें पड़े है तथा पीने के पानी को तरसना पड़ रहा है‌।दर्जनों बार शिकायत करने के बाद भी विभाग उदासिन बना हुआ है।अगर कोई शिकायत कर भी देता है तो उसके अधिकारियों द्वारा उसी का जांच पड़ताल शुरू कर दिया जाता है।इसी कारण अधिकांश लोग शिकायत करना भी छोड़ दिए हैं।विभाग लगातार अपनी मनमानी करता फिर रहा है।कोई ध्यान देनें वाला नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button