संगठन की मजबूती के लिए जुटे सुभासपा कार्यकर्ता
संगठन की मजबूती के लिए जुटे सुभासपा कार्यकर्ता

गाजीपुर।सुभासपा के तत्वाधान में जहूराबाद विधानसभा के मरदह जोन की बैठक का आयोजन मरदह पंचायत भवन पर सम्पन्न हुई। बैठक में सुभासपा के जहूराबाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ जयनाथ राजभर ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता बूथ लेबल पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जुट जाय।पार्टी की लगातार बढ़ रही ताकत से विपक्षी हताश एवं निराश है।सभी जाति वर्गों को साथ लेकर सुभासपा लगातार विस्तार की दिशा में कार्य कर रही है।पार्टी यूपी के साथ बिहार में अपनी ताकत तेजी के साथ बढ़ा रही है।पार्टी कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर प्रदेश सरकार की जनकल्याण करी नीतियों से जनजन को अवगत कराए।इस अवसर पर प्रमुख रूप रूप मरदह ब्लाक अध्यक्ष समरजीत राजभर,विनोद पासवान,शमशेर राजभर,सर्वेश चौबे,अमेरिका राजभर आदि उपस्थित रहे।



