विद्युत विभाग का चला मेगा डिस्कनेक्शन अभियान,24 पर केस दर्ज
विद्युत विभाग का चला मेगा डिस्कनेक्शन अभियान,24 पर केस दर्ज

गाजीपुर।विद्युत वितरण खण्ड जमानियों के अन्तर्गत विद्युत वितरण उपखण्ड जमानियाँ के ग्राम उमरगंज में मेगा डिस्कनेक्शन अभियान के अन्तर्गत बृहद चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कुल 15 बकायेदार उपभोक्ताओं के संयोजन विच्छेदित किये गये,वही 7 विद्युत चोरी का प्रकरण पाया गया एवं 5 उपभोक्ताओं के संयोजन का भार बढ़ाया गया वही 8 लाख 15 हजार की राजस्व वसूली की गयी।अधिशाषी अभियंता गोपीचंद भास्कर ने बताया कि
विद्युत वितरण उपखण्ड रेवतीपुर, गाजीपुर के ग्राम बवाडा में 20 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये जिसमें 7 उपभोक्ताओं के विद्युत चोरी के प्रकरण पाये गये तो वही 3 उपभोक्ताओं की भार वृद्धि की गयी तथा कुल रू0 4.90 लाख की राजस्व वसूली की गयी।विद्युत वितरण उपखण्ड दिलदारनगर के ग्राम मनिया में 24 बकायेदार उपभोक्ताओं के संयोजन विच्छेदन किया गया तथा 10 विद्युत चोरी के प्रकरण पाये गये जिसमें 8 उपभोक्ताओं के भार वृद्धि की गयी एवं कुल रू०- 6.5 लाख की राजस्व वसूली की गयी। आगे उन्होंने बताया कि विद्युत वितरण खण्ड जमानियों के अन्तर्गत तीनों उपखण्डों में 59 बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदित किये गये जिसमें 24 विद्युत चोरी के प्रकरणों की धारा 135/138 के अधीन एफ०आई०आर० दर्ज करायी जायेगी। कुल 16 नग उपभोक्ताओं के भार वृद्धि की गयी। खण्ड के राजस्व के सम्मिलत करते हुए कुल रू०- 19.55 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई। वही विद्युत चेकिंग टीम को देखते हुवे विद्युत उपभोक्ताओं ने अपना बकाया बिल ऑनलाइन जमा करना चालू कर दिया है।विद्युत चेकिंग अभियान की भनक लगते ही उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया और तमाम उपभोक्ता अपने घरों पर ताला लगाकर निकल गये।



