तीन करोड़ रूपए के कार्ययोजना पर विकास कार्य कराएं जाने का रूप रेखा तैयार:सीता सिंह ब्लाक प्रमुख
क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खुली बैठक खंड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि त्रिपाठी के अध्यक्षता में सम्पन्न

गाजीपुर।मरदह विकासखण्ड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खुली बैठक खंड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि त्रिपाठी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।बैठक में ब्लाक क्षेत्र के 63 गांवों से विकास संबंधी कुल 80 प्रस्ताव मिले।वित्तीय वर्ष में 3 करोड़ रूपए के कार्ययोजना पर विकास कार्य कराएं जाने का रूप रेखा तैयार किया गया।आगामी समय में कराया जाएगा।जिसमें राज्य व पन्द्रहवां वित्त आयोग से 70 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।ब्लाक प्रमुख सीता सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।सभी ग्राम पंचायत क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं।उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों से निस्वार्थ भाव से कार्य करने तथा ग्रामीण क्षेत्र में विकास करने की बात कही।उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।जब तक अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ नहीं पहुंचेगा तो सरकार की मंशा पूरी नहीं होगी।ब्लॉक क्षेत्र में कमेटी बनाकर विकास कार्यों को कराया जाएगा।अब तक कुल 80 प्रस्ताव मिले हैं जिसके सापेक्ष कार्य प्रगति पर है।एपीओ विनय प्रकाश राय ने मनरेगा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 70 लाख 66 हजार रुपए का कार्य पूर्ण हो चुके हैं।तथा कुछ कार्य प्रगति पर है।पशु चिकित्साधिकारी डॉ चन्द्रकांत सिंह ने विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए पशु पालन की जानकारी दी।एडीओ एजी राममिलन गौड़ ने कृषि से सबंधी योजनाओं को बताया।प्रेमप्रकाश राय ने स्वास्थ्य विभाग के योजना पर चर्चा किया।क्रान्ति देवी ने बाल विकास पुष्टाहार परियोजना विभाग के बारे में अवगत कराया।इस मौके को जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष राधेश्याम यादव,विरेन्द्र यादव, प्रेमनारायण सिंह,धनंजय ओझा,एडीओ आईएसबी भूपेन्द्र कुमार सिंह,लेखाकार अशोक कुमार,नफीस अहमद,रामबचन यादव,गौरव कुमार सिंह एआरो,अनंत लाल यादव जेई,अनिमेष गोंड एडीओ एसटी,आशीष कुमार खरवार जेई,अभिषेक कुमार जेई,कर्णसागर चतुर्वेदी एआरपीआदि समेत 53 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 23 ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।



