ग़ाज़ीपुर

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्रामीणों ने घेरा ब्लाक मुख्यालय

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्रामीणों ने घेरा ब्लाक मुख्यालय

गाजीपुर।जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों का ब्लॉक मुख्यालय का लगाना पड़ रहा चक्कर,एडीओ पंचायत पर लगा गंभीर आरोप।महिलाओं के साथ बीडीओ से मिले समाजसेवी।जिले के मरदह ब्लॉक में ग्रामीणों को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अप्रैल माह में दस्तावेज जमा करने के बावजूद,अब तक किसी भी व्यक्ति को प्रमाण पत्र नहीं मिला है।सुलेमापुर के निवासी अमरेंद्र प्रताप सिंह और कई अन्य ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत पर लगाया दस्तावेजों को लापरवाही रोके जाने का आरोप।ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों का स्कूल में दाखिला भी इस कारण से प्रभावित हो रहा है,और वे ब्लॉक मुख्यालय का बार-बार चक्कर लगा रहे हैं।स्थानीय सूत्रों के अनुसार,केवल वही लोग जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर पा रहे हैं,जो अतिरिक्त रुपये व्यय कर रहे है।गावों के सचिवों ने भी मामले में अपनी जानकारी दी है।गोविंदपुर कीरत के सचिव कुमुद श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने सभी फाइलें एडीओ पंचायत को भेज दी हैं,लेकिन इनके लापरवाही से स्थिति अब भी जस की तस बनी हुई है।समाजसेवी राजकुमार मौर्य ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और जिलाधिकारी से फोन पर संपर्क कर समस्या को अवगत कराया। 11 अगस्त एसडीएम ऑफिस को 11 फाइलें भेजी गईं,लेकिन इसमें गोविंदपुर कीरत की कोई भी फाइल नहीं थी,जिससे समस्या बढ़ गई है। बीडीओ से महिलाओं के साथ समाजसेवी ने मुलाकात की है।उन्होंने बताया कि एक दो दिन में सभी फाइल भेज दी जाएगी।मीरा देवी,सोनम राजभर,रमेश यादव,मनसा सहित आधा दर्जन महिलाएं ब्लॉक मुख्यालय पहुंची और आरोप लगाई कि यदि कोई रिश्वत नहीं देता,तो उनका काम नहीं होता,और उन्हें लगातार ब्लॉक कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button