उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय का किया गया सम्मान
उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय का किया गया सम्मान

गाजीपुर।प्राथमिक विद्यालय देउपुर के प्रांगण में वेदप्रकाश पाण्डेय को उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर सम्मान समारोह आयोजन किया गया है।जिसके मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी रहे।इस अवसर पर वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास हमारे पर जाते हैं।उसे पूरे ईमानदारी से निभाएंगे।शिक्षकों की समस्याओं के समाधान समय के अंदर कराने का प्रयास किया जाएगा।शिक्षकों के चयन वेतनमान की एक समस्या है जिसे लेकर एडी बेसिक से बात हुई है जल्द ही समाधान होने के संभावना है ऑनलाइन होने की वजह से समस्याएं बढ़ी है।जल्द ही ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अध्यापक अपने पद के गरिमा के अनुरूप कार्य करेंगे तो समाज में सदैव ही उनका सम्मान बना रहेगा।बेसिक शिक्षा विभाग पर सरकार की विशेष ध्यान है।और लोगों की उम्मीद भी,हर अध्यापक को अपनी जिम्मेदारी लेते हुए कार्य करना होगा इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि लालजी यादव,आनंद प्रकाश यादव,महेंद्रनाथ यादव,नोडल शिक्षक अनिल कुमार,सुनील सिंह,विजय सिंह,सुधीर सिंह,अनिता कुमारी सहित न्याय पंचायत के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अपने प्रिय मंडल अध्यक्ष का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।संचालन पूर्व एआरपी राजीव सिंह तथा चंद्रशेखर ने किया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।



