नगर विकास मंत्री से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मंडल,नगर विस्तार के लिए सौंपा पत्रक
नगर विकास मंत्री से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मंडल,नगर विस्तार के लिए सौंपा पत्रक

गाजीपुर।भाजपा नेता धर्मेंद्रनाथ राय के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल नगर विकास मंत्री और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के स्थित आवास पर मिला और जहूराबाद विधानसभा की एकमात्र नगर पंचायत बहादुरगंज के विस्तार के लिए पत्रक सौंपा,पत्रक में बहादुरगंज के बगल के गांव बंका और सिउरा को बहादुरगंज नगर पंचायत में शामिल करने की बात कही है ,और उस पत्रक में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने भी उस पत्र की संस्तुति की है,जैसा ज्ञात है कि बहादुरगंज नगर पंचायत से सटे गांव बंका,सिउरा,रसूलपुर, और फरीदनपुर के ज्यादातर हिस्से बहादुरगंज नगर पंचायत से सटे है,साथ ही नगर में स्थित आबादी का हिस्सा धीरे धीरे ग्राम पंचायत से जुड़ता जा रहा है,पूर्व जिला मंत्री धर्मेंद्र राय ने बताया कि नगर विकास मंत्री ने इस मसले पर ठोस आश्वासन दिया है,और अगर यह गांव बहादुरगंज नगर पंचायत से जुड़ जाती है तो विकास की रफ्तार और बढ़ेगी,उसी तरह कासिमाबाद को नगर पंचायत बनाने का भी एक पत्रक मंत्री जी को सौंपा गया ,कासिमाबाद ब्लॉक के इर्द गिर्द एक गावो का बड़ा समूह है जिसकी आबादी घनी और कासिमाबाद मुख्यालय के बगल में सुकहा, सोनबरसा, बड़ागांव, विशुनपुर, धरवार कला, शहबाजपुर जैसे गांव स्थित है ,अब भाजपा नेताओं की मंत्री को पत्रक सौंपने के बाद यह मांग अब तेजी से उठने लगी है कि बहादुरगंज नगर पंचायत विस्तार और कासिमाबाद को नया नगर पंचायत बनाने में कितनी सफलता मिलती है यह तो वक्त बताएगा चुकी 2026 के प्रारंभ में ही पंचायत चुनाव होने है और उपरोक्त मुद्दे को लेकर भाजपा नेताओं की मेहनत कितनी कारगर सिद्ध होगी यह भी वक्त बताएगा।



