ग़ाज़ीपुर

थानाध्यक्ष तारावती यादव के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जन्मोत्सव मनाया गया

जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गाजीपुर।मरदह थाना परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पूरे क्षेत्र,गली,मोहल्ला,बाजारों में हर तरफ कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची रही।वहीं लोगों द्वारा अपने अपने घरों,मंदिरों में झांकियां सजाई गई।कृष्ण भक्तों ने पूजा पाठ करके व उपवास रखकर कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया।थाने में पुलिस कर्मियों ने कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार‌ धूमधाम से
मनाया।दूर दराज से आए आगंतुक क्षेत्रीय सम्मानित लोगों ने थाना परिसर में‌ की गई सजावट की जमकर सराहना की।त्योहार पर भी घर से दूर होने पर थाने पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों ने बेहद धूमधाम से त्योहार मनाया।इस दौरान थानाध्यक्ष तारावती यादव के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मी विधि विधान पूर्वक पूजा पाठ के साथ जन्मोत्सव व मंत्रोच्चारण के साथ हवन की पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुई।भण्डारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार सिंह मंटू,वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्रनाथ पाण्डेय,प्रवीण पटवा,संजीव कुमार जायसवाल डिम्पल,प्रधान दिनेश चौहान,अंशू सिंह,राधेश्याम यादव,रमायन यादव,अरूण यादव,कमलेश यादव,मुन्ना यादव,संतोष यादव,जिला पंचायत सदस्य शशिप्रकाश सिंह,शैलेश उर्फ अनुराग यादव,शैलेश राम,उप निरीक्षक लालबहादुर सिंह,संतराम यादव,हरिराम,कौशलेंद्र शर्मा,सतेन्द्र ओझा,सतेंद्र साह, अजीत यादव,सदानंद यादव,राजेश कुमार,फूलसाह,राहुल,संजय ठाकुर,शानू कुमार,आदर्श सिंह,प्रीती पांडेय,एकता,अमित कुमार,राजू यादव,मोनू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button