विद्या के मंदिर में हुई अमानवीय दु:खद घटना,छात्रों के बीच हुई चाकूबाजी,एक छात्र की मौत दूसरा घायल
विद्या के मंदिर में हुई अमानवीय दु:खद घटना,छात्रों के बीच हुई चाकूबाजी,एक छात्र की मौत दूसरा घायल

गाजीपुर।सनबीम स्कूल महाराजगंज थाना कोतवाली में दो छात्रों के गुट में चाकू बाजी से एक छात्र की मौत व तीन घायल हुए हैं।आदित्य वर्मा पुत्र शिवजी वर्मा उम्र करीब 14 वर्ष निवासी यूसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर जो की सनबीम स्कूल महाराजगंज थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर में कक्षा 10 में पढ़ता है।18 अगस्त 2025 को समय करीब 9:40 बजे सनबीम स्कूल उपरोक्त के चौथे मंजिल पर बने बाथरूम में साहिल कुमार पुत्र संतोष रावत निवासी आदर्श गांव हुसैनपुर थाना कोतवाली उम्र करीब 15 वर्ष (कक्षा 09 में पढ़ता है) द्वारा चाकू से आदित्य वर्मा उपरोक्त के सीने पर मार कर घायल कर दिया।बीच बचाव करने आए नमन जायसवाल पुत्र बृजेश कुमार जायसवाल उम्र करीब 14 वर्ष निवासी यूसुफपुर थाना मोहम्मदाबाद को भी चाकू से दाहिने जांघ में मार दिया।तथा बीच बचाव में ही साहिल कुमार उपरोक्त के हाथ में भी चाकू लग जाने से घायल हो गया।जिसकी सूचना सनबीम स्कूल प्रिंसिपल अर्चना कुमारी द्वारा थाना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गई।स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों उपरोक्त हो जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा आदित्य वर्मा को मृत घोषित कर दिया गया तथा साहिल कुमार उपरोक्त एवं नमन जायसवाल उपरोक्त का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर अन्य विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई।



