ग़ाज़ीपुर

दिन भर जल रही वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर लाइट

कार्यदाई संस्था लगातार लापरवाह व उदासीन बनी हुई है

गाजीपुर।वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह क्षेत्र के ओवरब्रिज पर सड़क के किनारे दोनों तरफ लगी लाइटें दिन भी जलती रहती है।बिजली कंपनी लोगों को बिजली बचाने की सलाह देती,जिससे बिजली का दुरुपयोग रोका जा सके।लेकिन क्षेत्र में अधिकारियों और जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते विद्युत ऊर्जा का दोहन हो रहा है।रात के साथ ही दिन में जलने वाली लाइटों से विद्युत ऊर्जा की लगातार बर्बादी हो रही है।लगभग हर दूसरे खंभे पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है।इनमें से कुछ खराब हैं तो कुछ जलती हैं।खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और दिन में जल रही स्ट्रीट लाइटों को बंद कराने की जिम्मेदारी जिम्मेदारों की है।लेकिन जितनी भी स्ट्रीट लाइटें हैं उन्हें बंद या फिर चालू करने का कोई भी सिस्टम नहीं है।कभी-कभी ऐसा होता है कि दिन में लाइट जलती है और रात को अंधेरा छाया रहता है जिससे सड़को पर आने वाले राहगीरों को डर भय सताता रहता है।जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी को निभाने में आनाकानी कर रहे है।स्ट्रीट लाइट को जलते देख स्थानीय ग्रामीण अजय यादव,अरविन्द कुशवाहा,अरविन्द चौहान,रोशन मद्धेशिया,चन्दन मद्धेशिया,पंकज श्रीवास्तव,रंजीत गोड़,संतोष सिंह ने बताया कि बिजली की बर्बादी हो रही है।रात को अच्छे से लाइट न मिलने से आधी रात जागते हुए गुजारनी पड़ रही है और फोरलेन कार्यदाई संस्था द्वारा के घोर उदासिनता से प्रतिदिन कई किलो वाट बिजली बर्बाद की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button