सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक को लगी गंभीर चोटे
मरदह थाना क्षेत्र के बरही चट्टी पर अज्ञात वाहन ने मारा जोरदार टक्कर

मरदह गाजीपुर।बाईक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
गंभीर रूप से घायल,ग्रामीणों ने पहुंचाया हॉस्पिटल।थाना क्षेत्र के बरही चट्टी पर शनिवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सतेंद्र राजभर को सामने से जोरदार टक्कर मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हैदरगंज गांव निवासी सतेंद्र राजभर अपनी पत्नी सुनैना राजभर को रक्षाबंधन का पर्व मनाने अपने ससुराल छोड़ कर घर जा रहा जैसे ही वह ही बरही चट्ठी पर पहुंचा की सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि सतेंद्र राजभर के सिर में गंभीर चोटें आईं।और उसकी बाइक पूरी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जैसे ही दुर्घटना की सूचना सतेंद्र के घर पहुंची,परिवार में कोहराम मच गया।रोते-बिलखते परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे।पत्नी सुनैना राजभर भी बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचीं।



