वेदप्रकाश पाण्डेय उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का वाराणसी मंडल अध्यक्ष मनोनीत हुए
वेदप्रकाश पाण्डेय को मंडल संयोजक/अध्यक्ष पद पर आसीन किया

गाजीपुर।मरदह शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गांई के सहायक अध्यापक वेदप्रकाश पाण्डेय को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का वाराणसी मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने प्रेस रिलीज में बताया कि कार्यसमिति वाराणसी मण्डल की इकाई के कालातीत हो जाने के कारण तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए संयोजक समिति गठित की गई है।मण्डल निर्वाचन सम्पन्न होने तक संयोजक/सहसंयोजक के पास मण्डल अध्यक्ष,मण्डल महामंत्री के सम्पूर्ण अधिकारी निहित रहेंगे।जिसके क्रम में वेदप्रकाश पाण्डेय को मंडल संयोजक/अध्यक्ष पद पर आसीन किया।इनके चयन पर ब्लाक इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।हर्ष व्यक्त करने वालों में शिवशंकर कुशवाहा,अजय त्रिपाठी,सत्यवती मौर्य,जगदीश नारायण चतुर्वेदी,राजेश भारती,जवाहर राजभर,रामदरश राम,प्रमोद सिंह, रामविजय,बिन्दु सिंह,विजय कुमार गौतम,राकेश श्रीवास्तव,भगवान दास,सुषमा यादव,हरिश्चन्द्र चौहान,हरिशंकर सिंह आदि शामिल रहे।



