महुआ का पेड़ 11 हजार वोल्टेज वाले तार पर गिरा झोपड़ी सहित पशु बाल-बाल बचें
महुआ का पेड़ 11000 वोल्टेज वाले तार पर गिरा झोपड़ी सहित पशु बाल-बाल बचें

मरदह गाजीपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र सिंगेरा सेवठा ग्राम सभा के सामने सड़क के बगल में राजेश गोड़ के घर के सामने तेज बारिश के कारण महुआ का पेड़ बिजली के तार पर गिरने से दो पोल टूटा और मडई भी क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें राजेश गोड़ की मड़ई स्थित थी।जिसमें एक गाय एक बाछी बंधे थे।बारिश के दौरान एका-एक विशाल महुआ का पेड़ राजेश गोड़ के मडई पर गिर गया।पेड़ से सटे जिसमें कमल पासी की दीवाल ईट कि और और करकट क्षतिग्रस्त हो गए।सूत्रों के अनुसार 20 से 25 घर बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है।इस मौके पर अशोक गोड़,राजेश गोड,सत्येंद्र पासी,वीरेंद्र पासी,अशोक पासी,जितेंद्र पासी,विक्रमा गोड,रामप्रवेश गोड़,रमेश पासी,दीनानाथ पासी,दूधनाथ पासी,कमल पासी,आदि लोग मौजूद रहे।इसकी सूचना पृथ्वीपुर फीटर के जेई को ग्रामीणो दी।उन्होंने महुआ के डाल को कटवा कर बिजली सबके घर पहुंचने का आश्वासन दिया।



