ग़ाज़ीपुर

भाजपा मंडल मनिहारी प्रथम में मंडल की कार्यशाला में हर घर तिरंगा’अभियान को लेकर बनी कार्ययोजना

भाजपा मंडल मनिहारी प्रथम में मंडल की कार्यशाला में हर घर तिरंगा’अभियान को लेकर बनी कार्ययोजना

गाजीपुर।भाजपा मंडल मनिहारी प्रथम में मंडल की कार्यशाला में हर घर तिरंगा’अभियान को लेकर बनी कार्ययोजना।भारतीय जनता पार्टी मनिहारी मंडल प्रथम द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विस्तृत मंडल कार्ययोजना तैयार की गई। यह कार्यक्रम “आजादी का अमृत महोत्सव” की कड़ी में आयोजित किया गया,जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है।कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रोफेसर शोभनाथ यादव जी रहे। कार्यक्रम में मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य बिंदु:13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक कार्यकर्ता को 50 घरों तक तिरंगा पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

तिरंगा यात्रा का आयोजन 11 अगस्त को मंडल मुख्यालय से किया जाएगा, जिसमें युवाओं, महिला मोर्चा, एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान को व्यापक जनसंपर्क अभियान के रूप में चलाने का भी निर्णय लिया गया।

मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशप्रेम को जगाने का एक राष्ट्रीय पर्व है। कार्यकर्ता इसे संकल्प के रूप में लें।”

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रोफेसर शोभनाथ यादव जी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है, और हमें इसे जन आंदोलन बनाना है।
पिछड़ा आयोग के सदस्य, वरिष्ठ नेता डॉ मुराहू राजभर जी ने कहा
“तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, यह हमारी आज़ादी का प्रतीक, देश की आत्मा और गर्व का स्रोत है।

कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “हर घर तिरंगा – हर दिल में तिरंगा” का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राजकुमार बिंद ने तथा कार्यक्रम का समापन पूर्व मंडल अध्यक्ष ओंकार सिंह ने किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम के संयोजक गुलाब सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, वीरेंद्र चौहान, जय प्रकाश मिश्रा, विवेक सिंह, राजेंद्र सिंह, गंगेश सिंह, सुरेंद्र राजभर, लालबहादुर राजभर, राहुल सिंह, लालजी श्रीवास्तव, चंदन राजभर, बदरुद्दीन शास्त्री,हरिकेश चौहान,अजय गुप्ता, राजेश सिंह, श्रीकांत सिंह, मारकंडेय सिंह, सर्वजीत राम, पवन राय, सोहन राजभर,मनीष यादव, श्रीपति चौहान, योगेंद्र पाल, अलगू पाल , प्रदीप राजभर, अशोक यादव, आलोक राय,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button