ग़ाज़ीपुर

तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं,यह हमारी आज़ादी का प्रतीक: मनोज कुमार सिंह

देश की आत्मा और गर्व का स्रोत है: मनोज कुमार सिंह

मरदह गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी मरदह मंडल प्रथम उत्तरी की
बैठक सेवठा गांव में हुई।जिसमें आगामी तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विस्तृत मंडल कार्ययोजना तैयार की गई।यह कार्यक्रम “आजादी का अमृत महोत्सव” की कड़ी में आयोजित किया गया,जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है।बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह कहां कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक कार्यकर्ता को 50 घरों तक तिरंगा पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।तिरंगा यात्रा का आयोजन 11 अगस्त को मंडल मुख्यालय से किया जाएगा,जिसमें युवाओं,महिला मोर्चा,एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान को व्यापक जनसंपर्क अभियान के रूप में चलाने का भी निर्णय लिया गया।आगे कहां की तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं,यह हमारी आज़ादी का प्रतीक,देश की आत्मा और गर्व का स्रोत है।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “हर घर तिरंगा–हर दिल में तिरंगा” का संकल्प लिया।मंडल अध्यक्ष धनंजय ओझा ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि देशप्रेम को जगाने का एक राष्ट्रीय पर्व है। कार्यकर्ता इसे संकल्प के रूप में लें।कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है, और हमें इसे जन आंदोलन बनाना है।कार्यक्रम में मंडल के सभी पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस मौके पर धनंजय चौबे,शशिप्रकाश सिंह,संजय विक्रम सिंह,आयुष चौहान,जवाहर चौहान,सरवन राजभर,अंकुर पांडेय,पारस राजभर,योगेन्द्र शर्मा, श्रीकांत सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button