ग़ाज़ीपुर
छात्राओं द्वारा चाक की मदद से ब्लैक बोर्ड पर उकेरा गया चित्र
छात्राओं द्वारा चाक की मदद से ब्लैक बोर्ड पर उकेरा गया चित्र

बहरियाबाद गाजीपुर।स्थानीय कस्बा स्थित सुभाष विद्या मंदिर इण्टर कालेज में विभिन्न कक्षा के छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा 2025 के अन्तर्गत गुरुवार को प्रधानाचार्य रामप्रकाश और कला अध्यापक राजेश यादव के निर्देशन में विद्यालय की दीवारों और बोर्डों को तिरंगा से प्रेरित कला से सजाया।इस अवसर प्रबंधक अजय सहाय ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में अपने हुनर को प्रदर्शित करने के साथ देशभक्ति के जज्बे का संचार होता है तथा राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती है।



