
गाजीपुर।मरदह विकासखंड के बरही गांव हरिजन बस्ती को जाने वाले सड़क पर पानी लगने से बस्ती के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लंबे समय से खराब पड़ी लगभग 50 मीटर तक सड़क बिल्कुल ही खराब हो चुकी है,अगल-बगल के घरों का पानी भी सड़क पर ही लग रहा है।ग्रामीणों ने पानी से लबालब भरे बीच सड़क पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया,कहा अगर ग्राम प्रधान द्वारा सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द नहीं कराई गई तो हम लोग ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।ग्रामीण मनोज कुमार,घनश्याम कुमार ने बताया कई-कई बार ग्राम प्रधान से सड़क मरम्मत के लिए कहा गया लेकिन ग्राम प्रधान ने समस्या को अनसुना कर दिया।ग्रामीणों ने बताया जब ग्राम प्रधान से समस्या के बारे में कहा गया तो ग्राम प्रधान खुद ही ग्रामीणों को नसीहत देने लगते है।हजार,डेढ़ हजार से ऊपर की आबादी वाले बरही गांव स्थित हरिजन बस्ती को आने वाले इस सड़क मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे भी आते-जाते है जो खराब हो चुकी सड़क पर गिरकर घायल भी हो जाते है।विरोध प्रदर्शन करने वालों में घनश्याम कुमार,अखिलेश, मिथिलेश,मनोज कुमार,विजय,सुमित्रा,आशा,साधना, रामचन्द्र,अच्छे,लालसा आदि लोग मौजूद रहे।



