शार्ट सर्किट से लगी आग में आभूषण सहित लाखों रुपए के समान स्वाहा
लगी आग में मां बेटी बाल-बाल बचीं,किसी भागकर बचाई जान

गाजीपुर।मरदह थाना क्षेत्र के हरहरी गांव में मंगलवार की देर रात्रि में
लगी आग में मां बेटी बाल-बाल बचीं,गांव निवासी नीरज सिंह के घर में फ़्रीज में शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रूपए का समान जलकर राख।देर रात्रि सभी परिजन भोजन के बाद अपने-अपने कमरों में शो रहे थे कि देर रात्रि 1 बजे के करीब नीरज सिंह के कमरे में शो रही उनकी पत्नी सिम्पल सिंह की नींद खुली तो कमरे से धुआं और आग की लपटे दिखाई देने शोर मचाते हुए अपने बच्ची शिवांनी को लेकर किसी भागकर जान बचाई,अन्य परिजन अपने कमरे में शो रहे।परिजन अभी कुछ समझ पाते की आग की लपटे और तेज हो गई शोरगुल सुनकर कर आस-पास के लोग भी इकठ्ठा होकर बिजली कटौती कराकर हैंडपंप व समरसेबल के पानी से छिड़काव करके लगभग दो घंटे बाद आग बुझाने में कामयाब हुई तब तक कमरे रखा फ्रीज,बेड,सिंगारदान,बिस्तर,गोदरेज आलमारी, पंखा,कपड़े,बिस्तर,तथा सोने के मंगलसूत्र,अंगुठी,चांदी के पैजनी,पायल,बिछिया आभूषण जलकर राख हो चुके थे।मौके पर पहुंचे समाजसेवी रामनारायण यादव इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल उपेन्द्र शर्मा को देते हुए क्षतिपूर्ति का आकलन करने की मांग किया तो लेखपाल उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि हम अभी बाढ़ ड्यूटी में है अगले दिन आकर देख लेंगे।आगे बताया कि आगलगी की घटना में पीड़ित परिवार का लगभग दो लाख रुपए की आर्थिक क्षति हुई है।



