लोगों से अधिक से अधिक पौध-रोपण करने का आह्वान भी किया गया
परशुराम मौर्य और चौकी प्रभारी सर्वजीत यादव के द्वारा पौधरोपण

गाजीपुर।दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बहलोलपुर के परिसर में स्थानीय ग्राम प्रधान परशुराम मौर्य और चौकी प्रभारी सर्वजीत यादव के द्वारा पौध रोपण का कार्य किया गया।जिसमें फलदार तथा मानसून में सहायक पौधों का रोपण शामिल रहा।साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता का सुखद संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौध रोपण करने का आह्वान भी किया गया।पुलिस चौकी प्रभारी बहलोलपुर सर्वजीत यादव ने कहा कि पौध रोपण करने से वायु की गुणवत्ता में अवश्य रूप से सुधार हो सकता है।जिससे हम सबको सांस लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।पौधे हमारे राष्ट्र के स्वशन तंत्र के रूप में अति महत्वपूर्ण हैं।वृक्ष हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।वृक्ष खासकर आक्सीजन का उत्पादन करते हैं तथा हानिकारक गैसों को अवशोषित कर हम सबको स्वच्छ और स्वास्थ्य वर्धक वायु प्रदान करते हैं।स्थानीय ग्राम प्रधान परशुराम मौर्य ने कहा कि वृक्षारोपण करने से भविष्य में अनेकों लाभ मिलते हैं।फल-फूल लकड़ी ईंधन के अलावा जीवन सुरक्षा कवच के रूप में जीवन दायिनी औषधियां आदि शामिल हैं। वृक्षारोपण के लिए बरसात का मौसम उचित होता है।वृक्षारोपण के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।जिससे अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जा सके।वृक्षारोपण जैसे महान कार्य के लिए क्षेत्र के लोगों ने युवा चौकी प्रभारी सर्वजीत यादव की तारीफ की है।इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य जनों के अलावा चौकी से संबंधित पुलिस के जवान रमेश प्रसाद अखिलेश कुमार राजवीर रंजन पुष्पेन्द्र आदि मौजूद रहे।



