ग़ाज़ीपुर

कक्ष व अध्यापक तो है पर 109 छात्र-छात्राओं को डेक्स ब्रेंच नहीं

फर्श पर बैठ कर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूत विद्यार्थी

गाजीपुर।शिक्षा क्षेत्र मरदह के प्राथमिक विद्यालय पाण्डेयपुर राधे कक्षा 1 से 5 तक के पंजीकृत 109 छात्र छात्राओं के डेक्स ब्रेंच नहीं है,यहां पर तैनात 5 अध्यापकों के जिम्मे इनकी शिक्षा दीक्षा देने की जिम्मेदारी है।सभी बच्चे फर्श पर बैठ पढ़ रहे हैं,इस विद्यालय पर आने वाला मुख्य मार्ग काफी हद तक जर्जर और जलमग्न है, स्थानीय नागरिक कोई योगदान नहीं देते हैं,उलटे हमेशा पेड़ पौधों सहित अन्य वस्तुओं को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास करते हैं,दीवार में दरारें पड़ चुकी है,नवनिर्मित चारदीवारी को कुछ लोगों जानबूझ कर गिरा दिया।इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय पाण्डेयपुर राधे में कक्षा 6,7,8 में पंजीकृत 94 छात्र छात्राओं के सापेक्ष मात्र 3 अध्यापक तैनात हैं,यह चारदीवारी विहिन है,दीवार में दरार,प्लास्टर उखड़ा, छत में सरिया दिख रहे हैं बच्चे नीचे बैठकर पढ़ रहे, गंदगी भी है,सड़क पानी भरा है।स्कूलों की बिल्डिंग स्थिति संतोषजनक नहीं है,स्कूल की देखरेख की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग की है,जहां प्रतिवर्ष मरम्मत व रंगाई पुताई के नाम पर 25,50,75 व एक लाख रुपए तक आते है।उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी रहती है।मिड-डे मील की स्थिति 60 प्रतिशत सही चल रही है।खंड शिक्षा अधिकारी को फुर्सत नहीं अपने विद्यालयों की देख रेख की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button