अपराध पर नियंत्रण रखना हमारी प्राथमिकता:पुलिस चौकी इंचार्ज
कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना प्राथमिकता में

गाजीपुर।कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना प्राथमिकता में-
कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरगंज पुलिस चौकी में रविवार को पुष्पेश चंद दुबे ने नए चौकी प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला,कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्हें चौकी परिसर का निरीक्षण किया,स्टाफ के साथ बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए,दुबे ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण रखना उनकी प्राथमिकता है, शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे,पीड़ितों को न्याय दिलाने के साथ चौकी प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अवांछनीय तत्वों को बक्सा नहीं जाएगा,अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी,आवश्यकता पड़ने पर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी,उन्होंने जनता से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके,चौकी पर आने वाले फरियादियों से सहज और संवेदनशील व्यवहार रखने का भी निर्देश दिया,पुष्पेश चंद्र दुबे 2019 बैच के हैं ,2022 में गाजीपुर में शादियाबाद और रेवतीपुर में उप निरीक्षक के रूप में तथा गहमर और सेवराई में चौकी प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं,बहादुरगंज को लगभग 20 दिनों के बाद चौकी प्रभारी के रूप में पुष्पेश चंद दुबे की नियुक्ति हुई है,इसके पूर्व मनोज सिंह चौकी प्रभारी के रूप में बहादुरगंज में अपनी सेवाएं दे रहे थे।



