ग़ाज़ीपुर

कोटेदार की मनमानी से ग्रामीणों का फूटा आक्रोश,किया घंटों प्रदर्शन मचा हड़कंप

प्रदर्शन में ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई

गाजीपुर।बिरनो क्षेत्र के पीपनार गांव में शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा कोटेदार के खिलाफ फूट पड़ा।प्रदर्शन में ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई।उन्होंने कोटेदार को बर्खास्त करने और कड़ी कार्रवाई की मांग,कोटेदार की कथित मनमानी के खिलाफ दर्जनों ग्रामीणों ने गांव स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने घंटो नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कोटेदार को तत्काल बर्खास्त करने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों में भाजपा नेता अरविन्द सिंह,नन्हकू चौहान,मिठाई लाल,हरिवंश चौहान,जगजीवन,तिलकधारी,गौरीशंकर,सुरेश, फुलेन्द्र,रामबली,गुलाब,रमेश,श्यामकुवंर,रामपति,देवनारायण, रामसुख,सहित कई अन्य महिलाएं और पुरुष शामिल थे।आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा लंबे समय से राशन वितरण में भारी अनियमितता बरती जा रही है।ग्रामीणों के अनुसार,पहले अंगूठा लगवाकर ई-पॉस मशीन से उपस्थिति दर्ज करवा ली जाती है, लेकिन राशन सप्ताह भर बाद दिया जाता है।वह भी घटतौली के साथ।कई परिवारों को पांच यूनिट की जगह चार यूनिट राशन दिया जाता है।जब ग्रामीण इसका विरोध करते हैं या सवाल पूछते हैं,तो उन्हें धमकाया जाता है और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है।साथ कुछ लोगों का नाम ही कट जाता है,कुछ का नाम नहीं जुड़ पा रहा। यहां पर 45 अंत्योदय तो 472 पात्र गृहस्थी के कार्ड धारक हैं।जब शनिवार पचासों की संख्या में राशन लेने पहुंचे कार्ड धारक तो उसके पहले ही कोटेदार दुकान बंद कर फरार हो गया था,घंटो इंतजार के बाद जब नहीं आया तो ग्रामीण आक्रोशित हो नारेबाजी व प्रदर्शन करने लगे मौके पर पहुंचे कोटेदार के भाई सुरेन्द्र यादव किसी तरह मामले को शांत कराया।ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से मांग की है कि कोटेदार के खिलाफ तुरंत जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।अगर समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।चेतावनी देते हुए कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो उग्र आंदोलन करेंगे।वहीं कोटेदार महेंद्र यादव ने बताया कि मुझ पर लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद है।इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर कासीमाबाद रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button